Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाकिस्तान के लोगों से परेशान टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्जा ने छोड़ा देश

Pakistani Tiktok Star

पाकिस्तान टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्जा

नई दिल्ली| पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्जा हाल ही में पाकिस्तान से जापान शिफ्ट हो गई हैं। जन्नत पहली पाकिस्तानी यूजर हैं जिनके टिकटॉक पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जन्नत के जापान में शिफ्ट होने से फैन्स काफी परेशान हैं और वे चाहते हैं कि जन्नत जल्द पाकिस्तान आ जाएं। लेकिन जन्नत का कहना है कि पाकिस्तानी लोगों की मानसिकता खराब है इसलिए वह वापस नहीं आना चाहतीं।

दरअसल, पाकिस्तान ने जब टिकटॉक पर बैन लगायातब जन्नत जापान में थीं और अब वह वहीं रहना चाहती हैं। जनन्त यह बात तब बताई जब एक फैन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, आप पाकिस्तान कब आ रही हैं? मिर्जा ने जवाब दिया, मैं अब जापान शिफ्ट हो चुकी हूं।

फैन ने जब इसकी वजह पूछी तो जन्नत ने कहा, क्योंकि पाकिस्तान तो प्यारा देश है लेकिन वहां के लोगों की मानसिकता अच्छी नहीं है।

Exit mobile version