Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन रिलीज होगा Tiger 3 का ट्रेलर, जानें कब थियेटर में गूँजेगी दहाड़

Tiger 3

tiger 3

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘Tiger 3’ का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा।

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म Tiger 3 का हाल ही में एक वीडियो टाइगर का मैसेज रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने टाइगर 3 के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

यशराज फिल्मस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि Tiger 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। Tiger 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।

सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज़, रिलीज हुआ Tiger 3 का धमाकेदार टीजर

फिल्म Tiger 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। Tiger 3 इस साल दीवाली के मौके पर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

Exit mobile version