Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मंगलवार से बदलने वाला है राजधानी सहित 40 ट्रेनों का समय, जानकारी के लिए पढ़ें

एक मार्च से शुरू होंगी कई ट्रेनें trains from delhi

एक मार्च से शुरू होंगी कई ट्रेनें

नई दिल्‍ली। यदि आप ट्रेन से अपने घर से किसी सफर पर निकले हैं तो एक बार आप अपनी गाड़ी का समय जरूर चेक कर लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। मंगलवार से कई ट्रेनों का समय बदल रहा है। दिल्ली से निकलने वाली कई ट्रेनें भी अब नए समय पर रवाना होंगी साथ ही उनके आने के समय में भी बदलाव होगा। अधिकारियों नें बताया कि कई मार्गों पर अधिकतम गति सीमा बढ़ने और ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए ये सभी बदलाव किेए जा रहा हैं।

यदि आप सफर पर निकल रहे हैं तो रेलवे स्टेशन जाने से पहले अपने ट्रेन का समय पता कर लें, क्योंकि मंगलवार से कई ट्रेनों का समय बदल रहा है। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें भी अब नए समय पर रवाना होंगी। उनके आने के समय में भी बदलाव होगा। अधिकारियों का कहना है कि कई मार्गों पर अधिकतम गति सीमा बढ़ने और ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए यह बदलाव किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहला दीप जलाकर किया देव दीपावली का शुभारंभ

उत्तर रेलवे की कुल 40 ट्रेनों का प्रस्थान या आगमन समय बदला है जिनमें से 27 दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से चलती हैं। इनमें से कई ट्रेनों का प्रस्थान समय बदल गया है, जबकि कई अपने गंतव्य पर पहले पहुंचेंगी। अधिकारियों का कहना है कि रेल यात्रियों को 139 नंबर पर कॉल करके या फिर रेलवे की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन का समय पता करना चाहिए।

रांची राजधानी एक्सप्रेस पहले शाम 4.10 बजे रवाना होती थी। अब यह 40 मिनट पहले नई दिल्ली से चलेगी। इसी तरह से डिब्रगढ़ राजधानी एक्सप्रेस शाम 4.20 बजे की जगह 4.10 बजे रवान होगी। गोमती एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को अब लखनऊ पहुंचने में 20 मिनट कम समय लगेगा। नई दिल्ली से इसके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। अब यह दोपहर 12.25 बजे चलेगी।

एशिया में सबसे ज्यादा स्तन कैंसर पाकिस्तान में, 10 में से एक महिला ग्रसित

सुहेलदेव एक्सप्रेस को आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर पहुंचने में 15 मिनट कम समय लगेगा। आनंद विहार टर्मिनल से यह शाम 6.50 की जगह 6.35 बजे रवाना होगी। कैफियत एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को 40 मिनट की बचत होगी। पुरानी दिल्ली इसका प्रस्थान समय भी शाम 7.10 बजे की जगह 20.25 बजे हो गया है।

Exit mobile version