Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टाइम मैगजीन ने बाइडन और कमला को दिया सम्‍मान, ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया

जो बिडेन Joe Biden

जो बिडेन

यूयॉर्क। टाइम के एडिटर एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा कि अमेरिका में बदलाव व विभाजनकारी एजेंडे से ज्‍यादा सहानुभूति की ताकत ने दुनिया को उम्‍मीद का नजरिया पेश करने के लिए बाइडन और कमला को टाइम मैगजीन का 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है। टाइम पत्रिका ने बाइडन और कमला हैरिस को 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव के इतिहास में बाइडन और कमला हैरिस ने चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। राष्‍ट्रपति चुनाव में बाइडन ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को पराजित किया है।

IMA की हड़ताल को डॉक्‍टरों का समर्थन, आज शाम 6 बजे तक ठप है OPD सेवा

वहीं कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्‍वेत और दक्षिण एशियाई उप राष्‍ट्रपति निर्वाचित हुईं हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में टाइम मैगजीन ने डोनाल्‍ड ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुना था। टाइम मैगजीन ने 1927 में सबसे प्रभावशाली व्‍यक्ति को मैन ऑफ द ईयर के रूप में चुने जाने की परंपरा शुरू की थी। बाद में इसका नाम बदलकर पर्सन ऑफ द ईयर कर दिया गया। 1938 में एडॉल्‍फ हिटल को मैंन ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था। 2019 में युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग को पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया।

Exit mobile version