Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल से बदलेगा परिषदीय के स्कूलों का समय, अब आठ बजे से खुलेंगे विद्यालय

Schools

Schools

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के खोलने के समय में परिवर्तन किया गया है। बदलाव के बाद अब 26 जुलाई से सुबह आठ बजे से दो बजे तक विद्यालयों को खोला जाएगा।

इसके साथ ही एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक विद्यालय खोले जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने बच्चों की सुविधाओं और बदलते मौसम को लेकर यह फैसला किया है। समय में परिवर्तन के संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय स्कूलों में अब 26 जुलाई से सुबह 8 से 2 बजे तक स्कूल खोल कर पढ़ाई की जाएगी। अभी तक स्कूलों का समय सुबह साढ़े बजे था जिसमें बच्चों को स्कूल पहुंचने में विलम्ब हो जाता था। अब समय बदलने से बच्चों और अध्यापकों को सुविधा होगी।

सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, राजमार्गों को व्यवस्थित करने की मांग

स्कूलों का समय अब 30 सितंबर 2022 तक यही रहेगा। सरकारी स्कूलों में सुबह आठ बजे खुलने के बाद प्रार्थना के बाद योगाभ्यास भी होगा। मध्यावकाश 10.30 बजे होगा। इसके बाद 01 अक्टूबर से फिर से बदलाव किया जाएगा जो नौ बजे से तीन बजे किया जायेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी भेज दी गयी है।

फिलहाल सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ में कई मार्गों पर जाम के कारण जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। स्कूलों द्वारा अभ‍िभावकों को सूचित किया गया है कि स्कूल बुधवार से खुलेंगे।

 

Exit mobile version