Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तैमूर खुद को समझते है भगवान राम, पिता सैफ अली ने किया खुलासा

taimur ali khan

तैमूर खुद को समझते है भगवान राम

सैफ अली खान और करीना कपूर खान इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं।

करीना कपूर खान और सैफ जल्द ही एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में दूसरी तरफ उनके बेटे तैमूर अली खान के फैंस की भी कोई कमी नहीं है। हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे तैमूर को लेकर कई अहम बातें की हैं।

सैफ अली खान के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में सैफ से पूछा गया कि क्या तैमूर को उनके पिता की तरह क्रिकेट में इंटरेस्ट है? तो एक्टर ने कहा है कि तैमूर को क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं है। इतना ही नहीं सैफ ने कहा, ‘मेरा बड़ा बेटा इब्राहिम बहुत अच्छा क्रिकेटर है।

रिशिना कंधारी के लाइव चैट पर फैन ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने कहा- पर्सनल अटैक नहीं बर्दाश्त

तैमूर की ज्यादा दिलचस्पी आर्ट्स में है। उसे ड्रॉईंग, पेंटिग और सिंगिंग का शौक है। वो बहुत फेस बनाता है।’ सैफ ने कहा कि तैमूर को रामायण देखना पसंद है और वो खुद को भगवान राम समझता है। उसे इस तरह तैयार होना और धनुष -बाण पसंद हैं।

वहीं कुछ समय पहले करीना ने तैमूर के बारे में बात करते हुए उनके एक्टर बनने को लेकर बात की थी। करीना ने कहा था, ‘सिर्फ इसलिए कि तैमूर इस देश का ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे ज्यादा फोटो खींची गई है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस देश का सबसे बड़ा स्टार बनेगा।’

पाकिस्तान में डगमगाई इमरान खान की कुर्सी, विपक्ष ने बोला हमला

करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनेंगे। शादी के करीब चार साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था।

खान ने ‘दिल चाहता है’, ‘ कल हो न हो’, में सीधे-सादे व्यक्ति तो ‘ओमकारा’ में स्थानीय गैंगस्टर से लेकर नेटफ्लिक्स की सीरिज ‘सेक्रेड गेम्स’ में परेशानी में घिरे पुलिस अधिकारी जैसी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अदा की हैं।

Exit mobile version