• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रगान के साथ विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा

Writer D by Writer D
15/08/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Burj Khalifa

Tiranga hoisted on Burj Khalifa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई में बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को तिरंगे (Tiranga) के रंग में रोशन किया गया और वहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित किया। एक वीडियो जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को तिरंगे से रोशन किया गया है और साथ में भारतीय राष्ट्रगान, ‘जन गण मन’ बज रहा है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वीडियो शेयर किया, जिससे कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक्स यूजर ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रगान के साथ बुर्ज खलीफा पर भारतीय ध्वज (Tiranga)। रोंगटे खड़े कर देने वाला क्षण!’

यह दुबई में पाकिस्तानियों द्वारा हंगामा मचाने के ठीक दो दिन बाद हुआ है। दरअसल, दुबई से वायरल हुए एक वीडियो में बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाए जाने पर सैकड़ों पाकिस्तानी गुस्से में दिख रहे हैं। वीडियो में पाकिस्तानी नागरिकों की भारी भीड़ को आधी रात के दौरान बुर्ज खलीफा के पास इंतजार करते हुए दिखाया गया है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि यह उनके राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होगा। हालांकि, उन्हें निराशा हुई कि ऐसा नहीं हुआ।

भारत के इस शहर में 14 अगस्त की रात को मनाते हैं आजादी का जश्न, यह है वजह

लेकिन, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के एक दिन बाद दुबई में मौजूद दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)पर सोमवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उसका झंडा प्रदर्शित किया गया। बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो के साथ एक पोस्ट में कहा गया, ‘पाकिस्तान के लोगों को उनके देश की विरासत और महान उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले गर्व, एकता और समृद्धि से भरे दिन की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में पाकिस्तान, देश और लोगों को अधिक सफलता और खुशी मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

दो दिन पहले रविवार की रात को कई पाकिस्तानी लोग 829.8 मीटर ऊंची इमारत पर अपने राष्ट्रीय ध्वज को देखने की उम्मीद में एकत्र हुए। लेकिन आधी रात के कुछ मिनटों के बाद भी इमारत पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया, जिससे उन्हें निराशा हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित किया गया, जिसके बाद उस पर कई टिप्पणियां भी आईं। बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर अक्सर मित्र देशों का राष्ट्रीय ध्वज उनके राष्ट्रीय दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित किया जाता है।

Tags: # world news77th Independence DayBurj KhalifadubaiIndependence Dayinternational News
Previous Post

तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक में लगी आग, बीच बाजार धूं-धूं कर जलने लगी

Next Post

छापा मारने गई पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SHO के सिर में मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, उत्तर भारत को नई उड़ान देगा यूपी

27/03/2026
CM Dhami met PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

27/03/2026
PM Modi had a 'Surya Tilak' darshan of Ram Lalla through TV.
Main Slider

रामनवमी पर रामलला का हुआ भव्य ‘सूर्य तिलक’, PM मोदी ने टीवी के जरिए किया दर्शन

27/03/2026
Hardeep Singh Puri
Main Slider

लॉकडाउन की खबरों में कितनी सच्चाई? अफवाहों पर हरदीप पुरी ने तोड़ी चुप्पी

27/03/2026
Next Post
Firing

छापा मारने गई पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SHO के सिर में मारी गोली

यह भी पढ़ें

Firing

पूर्व प्रधान की सोते समय गोली मार की हत्या

03/05/2022
Saket Court

साकेत कोर्ट में लड़की को गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

21/04/2023
weather updates

बंगाल पहुंचा तूफान यास, यूपी के जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version