Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मदरसा बोर्ड के सभी स्कूलों में फहराया जायेगा तिरंगा: दानिश आजाद अंसारी

Danish Azad

Danish Azad

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जायेगा। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar tiranga abhiyan) के साथ ही मदरसों में झण्डारोहण, देशभक्ति गीत, प्रदर्शनी, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अलावा पौध रोपण, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।

मुस्लिम बहुल इलाकों के हर घर में फहराया जायेगा तिरंगा (Tiranga) 

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad) ने बताया कि मदरसा बोर्ड के सभी स्कूलों में तिरंगा फहराया जायेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक एक भी घर तिरंगा लगने से छूटे नहीं इसलिए प्रदेश में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी घर-घर तिरंगा (Tiranga) फहराया जायेगा।

देश में पैर पसार रहा है Monkeypox, दिल्ली में मिला एक और मरीज

दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad) ने कहा कि मदरसों में मुस्लिम वर्ग से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों पर विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान किया जायेगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने की।

अल्पसंख्यक मोर्चा 10 अगस्त को प्रदेश की सभी विधान सभाओं में हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए तिरंगा रैली निकालेगा। इसके बाद 11 अगस्त को मदरसों में मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर गोष्ठी आयोजित करेगा।

Exit mobile version