Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मां लक्ष्मी को हमेशा प्रसन्न रखने के लिए शुभ समय में ही करे नए घर पर प्रवेश

maa laxmi

माँ लक्ष्मी

लाइफ़स्टाइल डेस्क। वास्तु शास्त्र में आज गृह प्रवेश के बाद ध्यान रखने योग्य कुछ बातों की। गृह प्रवेश करने के बाद ग्रहों का पूजन करना चाहिए। फिर वास्तु देवता का पूजन करना चाहिए।

वास्तु पूजन के लिये कुछ शुभ समय भी बताये गये हैं- चित्रा, शतभिषा, स्वाति, हस्त, पुष्य, पुनर्वसु, रोहिणी, रेवती, मूल, श्रवण, उत्तराफाल्गुनी, धनिष्ठा, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, अश्विनी, मृगशिरा और  अनुराधा नक्षत्रों में वास्तु पूजन करना शुभ होता है।

इन नक्षत्रों में से किसी भी एक में वास्तु पूजन करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। वास्तु देवता के पूजन के बाद अपने देवी-देवताओं का पूजन करके ब्राह्मणों का पूजन करना चाहिए और  उन्हें कुछ दक्षिणा देनी चाहिए।

अगर आप सक्षम हैं तो गृह प्रवेश के दिन किसी ब्राह्मण को गाय का दान भी करना चाहिए। इस प्रकार ब्राह्मण आदि की पूजा के बाद जरूरतमंदों को, साधु-संतों को और अपने बंधु-बांधवों को भोजन खिलाना चाहिए। फिर अंत में स्वयं भोजन करके आराम से अपने घर में निवास करना चाहिए।

Exit mobile version