Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिलीवरी बाद बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए जरुर अपनाएं ये आसन

pregnancy weight

pregnancy weight

नौ महीने की लंबी अवधि के बाद जब एक महिला बच्चे को जन्म देती हैं, तो उसके शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव उसके वजन में होता हैं। लेकिन समय की कमी के चलते महिलाएं खुद के बारे में सोच ही नहीं पाती हैं। बहुत सी महिलाओं को लगता है कि खानपान में बदलाव करने से वजन घट जाएगा।

लेकिन ऐसा करने से केवल शारीरिक कमजोरी का ही एहसास होता हैं। वजन कम करने के बारे में सोच रहीं हैं,तो योग का सहारा लें। शुरूआती दिनों में डिलीवरी बाद के वजन को कम करने के लिए इन सरल से आसन को करना फायदेमंद हो सकता हैं। तो चलिए जानें कौन सा योग हैं फायदेमंद।

बालासन को करने के लिऐ सबसे पहले योगा मैट पर बैठने की पोजीशन में बैठ जाएं और फिर कूल्हों को एड़ियों पर रखते हुए बैठ जाएं। अब अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाएं और माथे से जमीन को छुएं। हाथों को आगे की तरफ जमीन पर रखें जिसमें हथेलियां आसमान की तरफ हो। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर दबाव डालें और सीने से जांघों को दबाएं।

इस अवस्था में थोड़ी देर रुकें। शुरूआत में इसे करने में आपको परेशानी का सामना कर सकता है तो इसे केवल पांच बार करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे शरीर का स्टेमिना बढ़ेगा और आसन को करने का समय भी बढ़ जाएगा।

सबसे पहले कूल्हों के बल बैठ जाएं। अपने पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं और धड़  को पीछे की तरफ झुकाएं। यानी की नाव की अवस्था में शरीर को रखें। इस अवस्था में रहते हुए हाथों को आगे की तरफ सीधा रखते हुए घुटने की सीध में रखें। पैर के आगे की तरफ सीधा रखें। इस अवस्था में एक बार में पांच सेकेंड ही रुके।

डिलीवरी के बाद शरीर के बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए नौकासन एक बढ़िया उपाय है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, और उनमें कसावट आती है।

Exit mobile version