• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून में रहना है फिट, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये स्पेशल सलाद

Writer D by Writer D
21/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
salad

salad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वजन कम करने के लिए आपको डाइट में सलाद जरूर शामिल करना चाहिए। सलाद खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।

आजकल हर कोई बढ़े हुए वजन यानी मोटापे से परेशान है। मोटापा शरीर में कई बीमारियों का कारण बनता है। वजन बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है हमारी खराब लाइफस्टाइल। न खाने के समय है न सोने का, पूरा दिन भागदौड़ में निकल जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर आपकी सेहत पर पड़ता है।

ऐसी लाइफस्टाइल में धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान दें तो काफी हद तक वेट को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी स्पेशल डाइट बता रहे हैं जिससे न आपका वजन बढ़ेगा और न ही अतिरिक्त केलोरीज मिलेंगी।

वजन कम करने के लिए आपको डाइट में मिक्स वेजिटेबल सैलेड जरूर शामिल करना चाहिए। Weight Loss के लिए ये सबसे सिंपल Diet है। लेकिन बारिश के मौसम में आपको कच्चा सलाद खाने की जगह इसे उबालकर खाना चाहिए। इससे आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे। जानते हैं उबला हुआ सलाद बनाने की रेसिपी।

मिक्स वेजिटेबल्स सलाद

मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाना काफी आसान है। आप इसमें कितनी भी सब्जियां मिला सकते हैं। अगर आपको सलाद के ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व लेने हैं तो आपको इसे सही तरीके से बनाना और खाना आना चाहिए। डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए ये सलाद बहुत फायदेमंद है। जानते हैं आप इस सलाद में कौन-कौन सी सब्जियां डाल सकते हैं।

​मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाने के लिए सामग्री

1 चम्मच ऑलिव ऑयल

3 बेबी कॉर्न

1-2 हुए टमाटर

1 हरी शिमला मिर्च

1 पीली शिमला मिर्च

2 कटी हुई गाजर

8-10 हरी बीन्स

1 ब्रोकली

मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रोकली को थोड़ी देर गर्म पानी में उबाल लें। इससे ब्रोकली सॉफ्ट हो जाएगी। अब सभी दूसरी सब्जियों को काट लें। एक पैन में ऑलिव ऑयल डालें। आप कोई दूसरा तेल या बटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बेबी कॉर्न और सारी कटी हुई सब्जियां डालें। अब थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर सलाद को पकाएं। आपको सिर्फ 5 मिनट तक ही इस सलाद को पकाना है। इसमें स्वादानुसार नमक और ब्लैक पेपर मिला लें। सलाद खाने के लिए तैयार है।

​मिक्स वेजिटेबल सलाद के फायदे

1- इस सलाद में सभी विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। जो शरीर के विकास के लिए जरूरी है।

2 सलाद से पेट काफी देर तक भरा रहता है। इससे पेट फूलने और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।

3 सलाद खाने से शरीर में भारीपन और आलस नहीं आता है। इससे आपको काफी एनर्जी भी मिलती है।

4 मिक्स वेजिटेबल सलाद खाने से भरपूर फाइबर मिलता है और बॉडी हाइड्रेट रहती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

5 रोज मिक्स वेजिटेबल सलाद खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

​​सलाद को कच्चा न खाएं

मानसून में आपको कच्चा सलाद खाने से परहेज करना चाहिए। आप इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर, मूली और नींबू मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में कच्ची सब्जियां या सलाद आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस मौसम में सब्जियों में कई तरह के कीटाणु पनपने लगते हैं। इनमें ऐसी गैस पनपने लगती है जिससे आपकी सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए आपको सलाद को भी धीमी आंच पर ऑलिव ऑयल में हल्का पकाकर ही खाना चाहिए। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा और शरीर को कई फायदे मिलेंगे।

Tags: health newsHealthy LifestyleMonsoon dietWEIGHT LOSSweisght gain
Previous Post

डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ एक मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Next Post

Azam Khan सरकार और हॉस्पिटल की साजिश का शिकार हो रहे : Tazeen Fatma

Writer D

Writer D

Related Posts

Kitchen
धर्म

खाना बनाते समय करें ये एक काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

14/05/2026
hair
फैशन/शैली

डैमेज बालों को रिपेयर करेगी कॉफी, ऐसे करें इस्तेमाल

14/05/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

रात को चेहरे पर लगाएं ये सीरम, सुबह पाएं कमाल का निखार

14/05/2026
Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Next Post
Azam Khan

Azam Khan सरकार और हॉस्पिटल की साजिश का शिकार हो रहे : Tazeen Fatma

यह भी पढ़ें

Uzma Parveen

CAA-NRC प्रोटेस्ट का चेहरा रही उजमा परवीन पर फायरिंग, बाल-बाल बची

20/07/2022
malaika arora

मलाइका अरोड़ा शिमरी लहंगे में दिखाई दी बेहद खूबसूरत

19/08/2020
fire

बाइक से पेट्रोल निकालते समय लगी आग, बालक की मौत

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version