Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज मिथुन राशि में उदित होंगे बुध देव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Budh Dev

Budh Dev

बुध (Budh) ग्रह 27 जून 2024 को सुबह 04.22 मिनट पर मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य देवता से दूर जाता है तब उदय हो जाता है।

बुध (Budh) ग्रह मिथुन की स्वराशि है। ऐसे में खुद की राशि में उदय होने से बुध को अच्छा बल प्राप्त होगा, जिसका फायदा चार राशियों को होगा। इन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में उदय होने से किन राशियों को फायदा होगा।

वृषभ राशि

बुध (Budh) के उदय होने से वृषभ राशि वालों को करियर में प्रगति प्राप्त होगी। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर लाभ प्राप्त करने की स्थिति में नजर आएंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

बुध (Budh) के उदय होने से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इस दौरान निवेश कर सकते हैं। करियर के मोर्चे पर लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। बिजनेस में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। कमाई बढ़ाने और बचत करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध को मजबूत करने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि

बुध (Budh) का उदय सिंह राशि वालों को लाभकारी परिणाम देगा। इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के संबंध में अच्छी स्थिति महसूस करेंगे। व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे। पार्टनर को दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि

बुध (Budh) का उदय मकर राशि वालों को सफलता दिलाएगा। इस अवधि में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। करियर के मोर्च पर सभी कठिनाईयों को हल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक साझेदार से सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल स्थापित होंगे।

Exit mobile version