• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज कर्फ्यू का स्थान प्रदेश में कांवड़ यात्रा ने ले लिया : सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा के लखनऊ पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव के लिए मत अपील करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भाइयों और बहनों आज हम यह देख सकते हैं कि प्रदेश में कर्फ्यू (curfew) नहीं लगता, बाजारों में बमबाजी नहीं होती है। मैं यहां पर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास हूं, मैं यह कह सकता हूं कि पांच वर्ष पहले जब दंगा होता था और महीनों कर्फ्यू लगा रहता था, आज कर्फ्यू (Curfew) का स्थान प्रदेश में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) ने ले लिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब प्रदेश में बमबाजी नहीं होती है, बल्कि कावड़ यात्रियों के बम-बम भोले के जयकारे सुनाई देते हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव के समर्थन आप से अपील करने आया हूं। अब तक हुए दो चरणों के मतदान के रुझान यह प्रदर्शित करते हैं कि उत्तर प्रदेश में जब 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आएंगे तो भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

सपा के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के अंदर क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश में हर तीसरे दिन एक दंगा होता था, उत्तर प्रदेश में अराजकता थी। व्यापारी पलायन कर रहा था, नौजवान के रोजगार को छीना जा रहा था। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश में नहीं बनाए जा सकते थे।

योगी की बुलडोजर नीति से माफिया और बाहुबलियों ने बदला चुनावी पैंतरा

उन्होंने कहा कि बिजली देने में भी जाति और मजहब देखा जाता था, लेकिन जब 2017 में प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर आप सबने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया और प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी तो भाइयों और बहनों पांच वर्ष में भाजपा ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, भयमुक्त, अराजकता से मुक्त एक ऐसा प्रदेश दिया, जिसमें प्रदेश की 25 करोड़ जनता को सुरक्षा की पूरी गारंटी है।

सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी का वास्तविक चरित्र है और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। याद करिए 2013 में जब समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में घोषित आतंकियों के फैसलों को वापस लेने की कुंठित चेष्टा की थी। अगर न्यायालय उस समय स्थगन के आदेश ना देती तो यह सब आतंकी पूरे प्रदेश के अंदर जगह जगह विस्फोट करके आतंक का माहौल पैदा कर रहे होते।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

साइकिल से उतर कर कई नेता भाजपा में शामिल

Next Post

लखीमपुर में अखिलेश बोले- काका अर्थात् काले कानून गए हैं, अब बाबा भी जाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

लखीमपुर में अखिलेश बोले- काका अर्थात् काले कानून गए हैं, अब बाबा भी जाएंगे

यह भी पढ़ें

Ganga Dussehra

इस दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा, गंगा दर्शन के दौरान न करें ये गलतियां

26/05/2024
steal

कपड़ा कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी

23/08/2022
Viksit UP

विकसित यूपी @2047: 2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने

28/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version