• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें इसके लाभ और शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
30/10/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
chhath puja

chhath puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छठ पूजा (Chhath Puja) का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक होता है. इसमें पूरे चार दिनों तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और व्रती महिलाएं पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं.

छठ व्रत (Chhath Puja) की शुरुआत नहाए-खाय के साथ होती है. इसके बाद खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है. इस बार 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी अर्घ्य यानी डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा. आइए आपको इसका महत्व और मुहूर्त बताते हैं.

डूबते सूर्य को क्यों देते हैं अर्घ्य?

छठ के महापर्व में कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि को व्रती महिलाएं उपवास रखती हैं और शाम को किसी नदी या तालाब में जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं. ये अर्घ्य एक बांस के सूप में फल, ठेकुआ प्रसाद, ईख, नारियल आदि रखकर दिया जाता है. इसके बाद कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इस दिन छठ व्रत संपन्न हो जाता है और व्रती महिलाएं व्रत का पारण करती है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ

छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है. यह अर्घ्य अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को दिया जाता है. इस दिन जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देने का विधान है. ऐसा माना जाता है कि सूर्य की एक पत्नी का नाम प्रत्यूषा है और ये अर्घ्य उन्हीं को समर्पित है. संध्या समय अर्घ्य देने से कुछ विशेष तरह के लाभ होते हैं. इससे नेत्र ज्योति बढ़ती है और लम्बी आयु का वरदान मिलता है. साथ ही जीवन में आर्थिक संपन्नता भी आती है.

संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा (Chhath Puja) में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है. इस साल छठ के महापर्व में संध्या अर्घ्य रविवार, 30 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर दिया जाएगा. इसके बाद अगले दिन यानी सोमवार, 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर होगा.

छठ पर्व (Chhath Puja) का पौराणिक और वैज्ञानिक महत्व

कार्तिक मास में भगवान सूर्य की पूजा की परंपरा है. शुक्ल पक्ष में षष्ठी तिथि को इस पूजा का विशेष विधान है. इस पूजा की शुरुआत मुख्य रूप से बिहार और झारखण्ड से हुई, जो अब देश-विदेश तक फैल चुकी है. कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीच राशि में होता है, इसलिए सूर्य देव की विशेष उपासना की जाती है, ताकि स्वास्थ्य की समस्याएं परेशान न करें. षष्ठी तिथि का संबंध संतान की आयु से भी होता है. इसलिए सूर्यदेव और षष्ठी की पूजा से संतान प्राप्ति और और उसकी आयु रक्षा दोनों हो जाती हैं.

Tags: Chhath PujaChhath Puja 2022Chhath Puja Datechhath puja importancechhath puja muhuratChhath Puja pujaChhath Puja timing
Previous Post

इस बीज से हो सकता है स्तन कैंसर का इलाज!

Next Post

आज है छठ पूजा व्रत, जानें पूजन विधि और नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की चीख सुनाई नहीं पड़ रही: बृजेश पाठक

11/08/2026
Next Post
Chhath

आज है छठ पूजा व्रत, जानें पूजन विधि और नियम

यह भी पढ़ें

CM Dhami

देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री

15/12/2025
Firing

ट्रिपल मर्डर से दहला ये राज्य, छेड़छाड़ विवाद में पिता, बेटे और मां को उतारा मौत के घाट

25/10/2022
sensitive skin

चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

10/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version