• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज है रथ सप्तमी, जानिए सूर्य देव से जुड़े इस व्रत का शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
rath saptami

rath saptami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 19 फरवरी (शुक्रवार) को रखा जाएगा। मत्स्य पुराण के अनुसार, यह व्रत पूरी तरह से सूर्य देव को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन स्नान, दान और पूजा का कई हजार गुना फल मिलता है। मान्यता है कि रथ सप्तमी के दिन सूर्योदय के समय पवित्र नदी या कुंड में स्नान करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। यही वजह है कि इस व्रत को आरोग्य सप्तमी के नाम से भी जानते हैं।

घरों में बनाते हैं रंगोली-

रथ सप्तमी के दिन महिलाएं घरों में सूर्य देव का स्वागत करने के लिए उनका या उनके रथ का चित्र बनाती हैं। इसके साथ ही घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाती हैं। आंगन में मिट्टी के बर्तन में दूध रखा जाता है और सूर्य देव की गर्मी से इसे उबाला जाता है। इसके बाद दूध का इस्तेमाल सूर्य भगवान के लिए भोग बनाने में किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य देव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे। इस वजह से यह तिथि सूर्य देव के जन्मोत्सव या सूर्य जयंती के रूप में प्रचलित है।

मंगल ग्रह की 22 फरवरी को बदलेगी चाल, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

रथ सप्तमी शुभ मुहूर्त-

सप्तमी तिथि आरंभ- 18 फरवरी 2021 दिन गुरूवार को सुबह 8 बजकर 17 मिनट से

सप्तमी तिथि समाप्त- 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक

सप्तमी के दिन अरुणोदय- सुबह 6 बजकर 32 मिनट

सप्तमी के दिन अवलोकनीय (दिखने योग्य) सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 56 मिनट।

अचला सप्तमी को लेकर प्रचलित कथा-

अचला सप्तमी की एक कथा के अनुसार, एक गणिका इन्दुमती ने वशिष्ठ मुनि के पास जाकर मुक्ति पाने का उपाय पूछा। मुनि ने कहा, ‘माघ मास की सप्तमी को अचला सप्तमी का व्रत करो।’ गणिका ने मुनि के बताए अनुसार व्रत किया। इससे मिले पुण्य से जब उसने देह त्यागी, तब उसे इन्द्र ने अप्सराओं की नायिका बना दिया। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र शाम्ब को अपने शारीरिक बल और सौष्ठव पर बहुत अधिक अभिमान हो गया था। शाम्ब ने अपने इसी अभिमानवश होकर दुर्वासा ऋषि का अपमान कर दिया। दुर्वासा ऋषि को शाम्ब की धृष्ठता के कारण क्रोध आ गया, जिसके पश्चात उन्होंने को शाम्ब को कुष्ठ हो जाने का श्राप दे दिया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने पुत्र शाम्ब से भगवान सूर्य नारायण की उपासना करने के लिए कहा। शाम्ब ने भगवान कृष्ण की आज्ञा मानकर सूर्य भगवान की आराधना करनी आरम्भ कर दी। जिसके फलस्वरूप सूर्य नारायण की कृपा से उन्हें अपने कुष्ठ रोग से मुक्ति प्राप्त हो गई।

Tags: rath saptami ka mahatvrath saptami kab hairath saptami ki katharath saptami ki pujasury devta ki puja
Previous Post

वांछित अभियुक्त की तलाश में गई थी पुलिस टीम पर हमला, आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

Next Post

शनि की साढ़ेसाती हमेशा बुरा परिणाम नहीं देती, जानिए कैसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Drinking Water
फैशन/शैली

पानी पीते समय न करें ये गलती, होते है ये नुकसान

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद खुजली से परेशान, ट्राई करें ये नुस्खें

13/03/2026
Pillow
फैशन/शैली

सोते समय अपने पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, होता है बुरा असर

13/03/2026
Next Post
Shani Trayodashi

शनि की साढ़ेसाती हमेशा बुरा परिणाम नहीं देती, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें

surya pratap shahi

सीएम योगी के काम और उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी : शाही

01/08/2021
अखिलेश Akhilesh

योगी पर भड़के अखिलेश, बोले- संसद की गरिमा गिराने वाले संविधान का क्या करेंगे मान?

22/08/2020

वर्ष 2021: शिक्षा और कोविड-19

29/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version