Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज है दुनिया को ग्रैविटी से अवगत कराने वाले वैज्ञानिक न्यूटन का जन्मदिन

isaac newton

isaac newton

नई दिल्ली। आज यानी 4 जनवरी को महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन का जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 1643 में हुआ था। बता दें कि पहली बार सेब को गिरते देख यह ध्यान दिया था कि आखिर चीजें जमीन पर ही क्यों गिरती है। इसके बाद उन्होंने ग्रैविटी के नियम (गुरुत्वाकर्षण) की खोज की थी और उनकी इस खोज ने दुनिया को अलग दिशा दी। आइए जानते हैं न्यूटन के जीवन और खोज से जुड़ी कई दिलचस्प बातें…

दिनदहाड़े बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर महिला को बंधक बनाया, आठ लाख लूटे

बता दें कि पहली बार द्रव्‍यमान और भार के बीच अंतर भी न्‍यूटन ने ही बताया था। न्‍यूटन ने ही दुनिया को इस बात से अवगत कराया कि सफेद प्रकाश, वास्‍तव में कई रंगों के प्रकाश का मिश्रण होता है। साल 2005 में हुए एक अंतरराष्‍ट्रीय सर्वे में न्‍यूटन को सर्वाधिक लोकप्रिय वैज्ञानिक ठहराया गया था।

इस देश में टूटा आतंकियों का कहर, 70 लोगों को उतारा मौत के घाट, 20 से अधिक लोग घायल

न्‍यूटन के जन्‍म से पहले ही उनके पिता की मृत्‍यु हो गई थी। उन्‍होंने ब्रिटेन स्थित कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ाई की। उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍येक क्रिया के विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। आइजक न्‍यूटन भौतिक विज्ञानी थे। न्यूटन के सेब गिरने और गति के नियम के बारे में तो बहुत लोग जानते हैं, लेकिन उन्होंने दुनिया को कई और बातों से भी अवगत करवाया था।

इस देश में टूटा आतंकियों का कहर, 70 लोगों को उतारा मौत के घाट, 20 से अधिक लोग घायल

गति के पहला नियम के अनुसार किसी भी चीज में तब तक कोई बदलाव नहीं आता और वो तब तक नहीं हिलती, जब तक कि उस पर कोई बाहरी दबाव ना पड़े। इसे जड़त्‍व का नियम कहते हैं।

Exit mobile version