Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एनपीसीआईएल भर्ती का आज आखिरी दिन

NPCIL

एनपीसीआईएल

नई दिल्ली| न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) भर्ती के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। स्टाइपेंडरी ट्रेनी / साइंटिफिक असिस्टेंट (एसटी / एसए), सहायक ग्रेड -1, स्टेनो, सब ऑफिसर के पदों के लिए 302 रिक्तियों पर भर्ती की आज आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आज शाम 4 बजे से पहले कर सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना होगा।

UPPRPB ने दिया जेल वार्डर, फायरमैन, कांस्टेबल पोस्ट प्रेफरेंस बदलने का मौका

एनपीसीआईएल भर्ती 2020 विवरण:

  1. स्टाइपेंडरी ट्रेनी / साइंटिफिक असिस्टेंट (एसटी/ एसए)

इच्छुक उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए।

  1. स्टाइपेंडरी ट्रेनी / साइंटिफिक असिस्टेंट (एसटी/ एसए) : साइंस ग्रेजुएट

बीएससी में न्यूनतम 60% अंकों होने चाहिए। बीएससी में फिजिक्स प्रमुख विषय और केमिस्ट्री / गणित / स्टेटिस्टिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस सहायक विषय के रूप में या भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ समान वेटेज वाले विषयों के रूप में होना चाहिए।

3.असिस्टेंट ग्रेड -1 (एचआर)

उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान या वाणिज्य या कला में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

  1. असिस्टेंट ग्रेड -1 (एफ एंड ए)

न्यूनतम 50% अंकों के साथ वाणिज्य या कला में स्नातक की डिग्री।

  1. अस्सिटेंट ग्रेड -1 (सी एंड एमएम)

विज्ञान में स्नातक की डिग्री (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ) या न्यूनतम 50% अंकों के साथ वाणिज्य में डिग्री।

  1. स्टेनो ग्रेड -1

न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।

  1. लीडिंग फायरमैन / ए- एचएससी

10 + 2, रसायन विज्ञान के साथ विज्ञान, न्यूनतम 50% अंकों के साथ डिग्री।

आवेदन कैसे करें:

Exit mobile version