Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

GATE 2021 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन

Gate 2021

Gate 2021

आईआईटी बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट (GATE 2021) की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आज आखिरी तारीख है।  अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो gate.iitb.ac.in पर जाकर दर्ज कराई जा सकती है। प्रत्येक आपत्ति के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके अलावा 22 मार्च को गेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार डिटेल्ड डिस्क्रिप्शन और प्रूफ के साथ आंसर-की को GOAPS पोर्टल पर चैलेंज कर सकते हैं। प्रश्न संख्या व आंसर-की/रेंज की डिटेल जरूर डालनी होगी।

गेट परीक्षा का आयोजन 5, 6, 7,12,13 और 14 फरवरी को देशभर में किया गया था। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर बाद) में हुई थी।

UPSC CSE में निकली 822 वैकेंसी, www.upsconline.nic.in पर करें आवेदन

गेट परीक्षा 27 विषयों के लिए आयोजित की जाती है। इस बार आईआईटी बॉम्बे ने इस परीक्षा का आयोजन किया है।

इस साल गेट में दो नये विषय पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गए हैं।

इस ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य) में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इसके अलावा देश की बहुत सी पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) कंपनियां भी इसी परीक्षा के जरिए भर्तियां करती हैं। यही नहीं बहुत सी स्कॉलरशिप के लिए भी इसी परीक्षा के प्राप्तांक मान्य होते हैं।

Exit mobile version