• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज हैं तुलसी विवाह, इन उपायों से बनाए वैवाहिक जीवन को सुखमय

Writer D by Writer D
04/11/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
tulsi vivah

tulsi vivah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का पर्व मनाया जाता है जो कि इस बार 04 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रहा हैं। तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी और भगवान शालीग्राम के विवाह का आयोजन किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन से ही शादी के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। हांलाकि इस बार तुलसी विवाह के दिन शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। लेकिन शास्त्रों में तुलसी विवाह के दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, तो उन्हें दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने वाले इन उपायों के बारे में…

लगाए तुलसी (Tulsi) का पौधा

तुलसी विवाह के लिए घर में लाना श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन घर में तुलसी रोपण करने के बाद उनसे सालभर हरी-भरी रहने की प्रार्थना करें। इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी के आसपास कोई कांटेदार पौधा या कैक्ट्स नहीं होना चाहिए। साथ ही, झाड़ू या डस्टबिन भी तुलसी के पास नहीं होना चाहिए।

तुलसी जी को चढ़ाएं सुहाग सामग्री

पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी और शालीग्राम का विवाह कराएं। पूजा में तुलसी जी को लाल चुनरी और सुहाग का सामान जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, लाल वस्त्र, आलता आदि भी चढ़ाएं। सुहाग के इन सामान को पूजा के बाद किसी सुहागिन स्त्री को दान दे दें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

तुलसी के पानी का छिडकाव

तुलसी के पत्तों को साफ पानी में डालें और कुछ देर रखने के बाद उस जल का पुरे घर में छिड़काव कर दें। इस उपाय से घर पर मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म होती है और पति-पत्नी के रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप तुलसी के पत्ते न तो एकादशी और न ही द्वादशी के दिन तोड़ें। बल्कि इस उपाय के लिए 2-3 दिन पहले ही तुलसी के पत्ते इकठ्ठा कर लें या अपने आप टूट कर गिरे पत्तों का इस्तेमाल करें।

देसी घी का दीपक

इस दिन तुलसी पर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 11, 21, 51 या 101 बार जाप करें। इससे मां तुलसी प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा हरी-भरी रहती हैं। साथ ही, उनकी कृपा से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

साथ मिलकर करें पूजा

तुलसी विवाह (Tulsi Vivah)  के दिन यदि पति-पत्नी एक साथ मिकर पूजा-पाठ करते हैं तो इससे भी लाभ होता है। इससे आपसी प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। पूजा में तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करना भी लाभकारी होता है।

Tags: tulsi vivahtulsi vivah 2022tulsi vivah importancetulsi vivah pujatulsi vivah puja aartitulsi vivah puja mantratulsi vivah puja vidhitulsi vivah tips
Previous Post

4 नवंबर राशिफल: जानिए अपनी किस्मत का हाल

Next Post

Twitter हुआ डाउन, कंपनी ने बंद किए सभी ऑफिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhagan Bhujbal
Main Slider

कार पार्किंग में उतरा छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे मंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं: मुख्यमंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
Next Post
Twitter's blue bird got a new owner

Twitter हुआ डाउन, कंपनी ने बंद किए सभी ऑफिस

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

मालखाने से गायब हुई शराब मामले में दो दीवान सस्पेंड

02/12/2021
Horoscope

11 अप्रैल राशिफल: इन राशिवालों को मिलेगा घन लाभ

11/04/2023
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन,

24/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version