Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जहां पहली पत्नी का हुआ था अंतिम संस्कार, वहीं नेताजी होंगे पंचतत्व में विलीन

Mulayam Singh

Mulayam Singh

इटावा। आज अपने प्रिय नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) को याद कर सैफई रो रहा है। नेताजी के आखिरी दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा है। हर कदम सैफई के मेला ग्राउंड की ओर बढ़ रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक लोग नेताजी का आखिरी दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 3 बजे समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा।

इससे पहले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) के अंतिम संस्कार के लिए सैफई महोत्सव पंडाल के पास अंत्येष्टि स्थल तैयार किया गया। करीब 3 फीट ऊंचा प्लेटफार्म तैयार हो रहा है ताकि लोग अंतिम संस्कार में भी अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दे सके। जिस जगह पर मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा, वह यादव परिवार का निजी श्मशान घाट है।

अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह, नम आंखों से लोग कर रहे अंतिम दर्शन

इस अंत्येष्टि स्थल के ठीक बगल में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की पहली पत्नी मालती यादव का भी समाधि स्थल है। इसी स्थल पर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की पत्नी मालती देवी का अंतिम संस्कार हुआ था और अब बगल में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा। मालती के बेटे अखिलेश यादव हैं। अखिलेश यादव ही नेताजी को मुखाग्नि देंगे।

Exit mobile version