Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज से वक्री होंगे शनि देव, इन जातकों को खूब मिलेगा पैसा

Shani Sadesati

Shani Dev

सूर्य पुत्र शनि देव (Shani Dev ) दंडाधिकारी कहा गया है। वे लोगों को उनके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। शनिदेव की कृपा से भक्तों को कई संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। जिस प्रकार शनिदेव की कुंडली में स्थिति बहुत मायने रखती है उसी प्रकार शनि देव के मार्गी अथवा वक्री होने से भी कई राशि के जातकों के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शनिदेव (Shani Dev ) कुंभ राशि में हैं और वे इस राशि में 29 जून को देर रात 12:40 बजे वक्री होंगे। 15 नवंबर तक शनिदेव इसी अवस्था में रहेंगे। शनि देव (Shani Dev ) की इस वक्री चाल से कई राशि के जातकों की न सिर्फ आर्थिक समस्‍याएं दूर होगी, बल्कि सम्‍मान में भी वृद्धि होगी।

इन राशि वालों को होगा लाभ

मेष

इस राशि के जातकों के पारिवारिक सुख के साथ वैभव में वृद्धि होगी।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही भाइयों का भी साथ मिलेगा।

मिथुन

इस राशि के जातकों के आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। उन्हें आर्थिक परियोजनाओं में विशेष लाभ होगा।

कर्क

शनि की वक्री चाल का कर्क राशि के जातकों पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उनका मनोबल ऊंचा होने से अधूरे कार्य पूरे होंगे।

मकर

मकर राशि के जातकों को भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी। इससे गृहस्थ जीवन सुखमय बना रहेगा।

Exit mobile version