Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज शुक्रदेव मेष राशि में होंगे अस्त, इनको मिलेगा शुभ समाचार

Shukra Dev

Shukra Dev

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव (Shukra Dev) को भोग, विलासिता और ऐश्वर्य के साथ भौतिक सुखों का कारक माना गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, शुक्र देव 28 अप्रैल को सुबह 07.27 बजे मेष राशि में अस्त होंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शुक्र ग्रह को स्त्री प्रधान ग्रह माना गया है। शुक्र देव (Shukra Dev) के प्रभाव से ही जीवन में खुशियां और आनंद प्राप्त होता है। शुक्रदेव के मेष राशि में अस्त होने से इन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मेष राशि को होगा आर्थिक लाभ

मेष राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह (Shukra Dev) दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। इसके अलावा मेष राशि के पहले भाव में शुक्र मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इससे व्यापार में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। करियर या नौकरी में भी दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। थकान, मोटापे और आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। सेहत के प्रति अलर्ट रहें।

वृषभ राशि वालों का होगा प्रमोशन

वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है और शुक्र देव इस राशि के पहले और छठे भाव के स्वामी हैं। पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। शुक्रदेव के अस्त होने से सामान्य कामों में भी बाधा आ सकती है। आर्थिक रूप से जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस राशि वालों को रोज 24 बार “ॐ भार्गवाय नमः” का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि का दूर होगा तनाव

शुक्रदेव कर्क राशि वालों के चौथे और 11 वें भाव के स्वामी हैं और फिलहाल 10 वें भाव में अस्त हो रहे हैं। इस कारण से सुख-सुविधाएं प्रभावित हो सकती है। धन प्राप्ति के भी योग बन सकते हैं। हालांकि इस दौरान फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आपको शनिवार के दिन कौओं को भोजन कराना चाहिए।

Exit mobile version