Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज शुक्र का होगा राहू के नक्षत्र में प्रवेश, चमक उठेगा इन राशि वालों भाग्य

Shukra Dev

Shukra Dev

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही बहुत विशेष और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र सौंदर्य, प्रेम, कला, वैभव, विलासिता और रिश्तों के कारक माने गए हैं। सात नंवबर यानी कल शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। कल शुक्र का प्रवेश स्वाति नक्षत्र में होगा। स्वाति नक्षत्र का स्वामित्व राहू के पास है। राहू स्वतंत्रता, साहस का प्रतीक माना जाता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र 18 नवंबर तक रहेंगे। जब शुक्र का प्रवेश राहु के इस नक्षत्र में होता है, तो जीवन में नए अवसर, आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले योग निर्मित होते हैं। शुक्र (Shukra) के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को जीवन में शुभ फल मिलते हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन तीन राशि वालों के लिए विशेष हो सकता है।

मेष राशि

शुक्र (Shukra) का ये नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है। नई कोशिशें पहचान दिला सकती हैं। आय के लए स्त्रोत बन सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं।

सिंह राशि

शुक्र (Shukra) का ये नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए बहुत विशेष साबित हो सकता है। इस समय सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर प्रशंसा और पहचान मिल सकती है। करियर में उन्नति मिल सकती है। कारोबार में पार्टनरशिप में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र (Shukra) का ये नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए ये समय उर्जावान रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। यात्रा के योग हैं, जिससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

Exit mobile version