Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज देश में किसान खुशहाल है, किसान स्वतंत्र है : स्वतंत्र देव

Swatantra Dev

Swatantra Dev

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने सदैव किसानों के हित में काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज के सहसों स्थित छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज मे गुरूवार को आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि प्रयागराज की धरती पर गंगा यमुना की धारा जहां राष्ट्र का गीत गाती है। भाजपा ने सदैव किसानों के हित में काम किया है। किसान के बेटे और चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों को खुशहाल बनाने का काम कर रहे हैं।

उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने किसानों को लूटा है। इन सरकारों ने किसानों को केवल नारों में प्राथमिकता दिया, उनके कल्याण के बारे में कभी विचार तक नहीं किया। वहीं भाजपा द्वारा सभी वर्ग के गरीब किसानों को मकान बनाकर दिया जा रहा है। किसानों को सपा, बसपा और कांग्रेस के समय में खाद के लिए मार खाते देखा गया है, आज ऐसा कुछ नहीं है।

नकली प्लाज्मा चढ़ने से मरीज की हुई मौत, मामला दर्ज करने वाले परिजनों को धमकियां

श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की किसान हितैषी नीति के कारण ही बिना बिचौलियों के बड़ी संख्या में किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की क़िस्त के रूप में उनके खाते में भेजी जा रही है। किसान आंदोलन कराने वाले किसान विरोधी हैं। योगी सरकार में कांवड़िया एवं माघ मेला में कल्पवासियों पर फूलों की वर्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2022 तक सभी के घरों में स्वच्छ पानी जाएगा।

उन्होने कहा कि आज देश में किसान खुशहाल है, किसान स्वतंत्र है। आज हाइवे का पूरे देश में जाल फैला है। उन्होने कहा कि दिव्य कुंभ -भव्य कुंभ के दौरान प्रधानमंत्री स्वच्छता कर्मियों का पैर धुलते हैं। ऐसा कभी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है।

Exit mobile version