Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उल्टी गिनती शुरू, ढाई बजे मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगी ट्विंस टावर्स

Twin Towers

Twin Towers

नोएडा। सेक्टर 93बी में सुपर टेक बिल्डर के भ्रष्टाचार पर 400 करोड़ की लागत से खड़ी दो ट्विंस टॉवर (Twin Towers) के ध्वस्तीकरण का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इमारतों में रविवार सुबह ब्लैक बॉक्स फिट कर दिया गया है। साथ ही पुलिस व एनडीआरएफ की टीम भी तैनात कर दी गयी है। दोनों इमारतों की मोबाइल में कैद करने की होड़ लोगों में लगी हुई है। साथ ही लोगों में इसे लेकर भय के साथ-साथ ध्वस्तीकरण को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। खासकर जिनके आवास ट्विंस टॉवर (Twin Towers) के पास हैं। उन लोगों में इस बात का भय बना हुआ है कि इनके ध्वस्तीकरण के बाद क्या माहौल रहेगा। वातावरण पर क्या असर पड़ेगा।

हालांकि इनको ध्वस्त करने वाली अफ्रीकन कम्पनी का दावा है कि ध्वस्तीकरण के बाद धुआं ऊपर जाएगा, जो घुल जाएगा और आम जन जीवन पर इसका असर पड़ने की संभावना नहीं है।

दोनों ट्विंस टॉवर (Twin Towers) ठीक ढाई बजे ध्वस्त कर दी जाएंगी और इतिहास बनकर रह जाएंगी। इस ऐतिहासिक घटना की कवरेज के लिए नेशनल व इंटरनेशनल मीडिया भी मौके पर पहुंच चुका है। जो पल-पल की जानकारी अपने-अपने दर्शकों तक पहुंचा रहा है।

राजनाथ सिंह ने पूर्व कल्याण सिंह की मूर्ति का किया अनावरण

ट्विंस टॉवर (Twin Towers) को सुपर टेक बिल्डर ने बनाया था। जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस ध्वस्त कराया जा रहा है। इसको ध्वस्त करने में मात्र 9 से 14 सेकंड का समय लगेगा। इमारतों में 3700 किलो बारूद फिट किया गया है और ढाई बजे ट्रिगर दबा दिया जाएगा।

इस समय पुलिस ने इमारतों के आसपास अनॉउंसमेन्ट करना शुरू कर दिया है और लोगों को वहां से हटाया भी जा रहा है जिस कारण वहां कुछ ही समय में सन्नाटा पसर जाएगा। पुलिस व प्रशासन के तमाम उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। निकटवर्ती गांव गेझा का बाजार आज बन्द रखा गया है। साथ ही 500 मीटर की परिधि में किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं है। ड्रोन के लिए भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। कई व्यवस्थाओं का मैनुअल भी परीक्षण कर लिया गया है।

Exit mobile version