Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

Chandra Grahan

Chandra Grahan

पंचांग के अनुसार, हर साल निश्चित समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगता है। जिसका असर लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। इसके अलावा ग्रहण राशियों को शुभ-अशुभ तरीके से प्रभावित करता है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 28 अक्टूबर (शनिवार) को लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात 11.32 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर को तड़के 3.56 बजे समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2023 सूतक समय

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 4.50 बजे से शुरू होगा। 29 अक्टूबर को सुबह 3.56 बजे तक रहेगा। ग्रहण काल के बाद स्नान करना चाहिए। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2023 का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मानसिक अशांति हो सकती है। चोट लगने की संभावना है। सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृष राशि

परिवार में विवाद हो सकता है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शुभ समाचर मिल सकता है।

कर्क राशि

चंद्र ग्रहण का प्रभाव विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति से बहस न करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि

बच्चों में चिंता बढ़ सकती है। चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से महत्वपूर्ण काम अटक सकता है।

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण के दौरान खुशियां प्राप्त हो सकती है। वाहन खरीदने के लिए लोन आसानी से मिल जाएगा।

तुला राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। इससे तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बीमारी हो सकती है। व्यापारी वर्ग की लागत बढ़ सकती है।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से अपमान का सामना करना पड़ सकता है। घर में विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।

मकर राशि

चंद्र ग्रहण के दौरान भौतिक सुख मिलने की संभावना है। संपत्ति का सुख मिल सकता है।

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से व्यापार में लाभ हो सकता है। अटके हुए आर्थिक लेन-देन से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से व्यवसायिक प्रगति धीमी रह सकती है। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

Exit mobile version