• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज नरक चतुर्दशी पर जरूर जलाए यम का दिया, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का डर

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Narak Chaturdashi

Narak Chaturdashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन नवंबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी, जिसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है। फिर अगले दिन 4 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। फिर अन्नकूट व उसके अगले दिन भैया दूज मनाई जाएगी। इसी महीने छठ पर्व भी है। एक के बाद एक त्योहारों के कारण ही सनातन धर्म को मानने वालों के लिए कार्तिक महीना खास है।

पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री का कहना है कि दीपावली से एक दिन पहले 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन सरसों और तिल का दिया जलाकर मृत्यु के देवता यम की पूजा की जाती है। शरीर में सरसों का तेल लगाकर स्नान करने से यमराज प्रसन्न होंते हैं और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। बताया कि 3 नवंबर को 9 बजकर 02 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन प्रदोष काल में दीप दान करना शुभ माना जाता है।

पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री के मुताबिक इसी दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था, उसी के उपलक्ष्य में नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। बताया कि इस दिन व्यक्ति को शरीर पर तेल की मालिश करनी चाहिए। यह भी पूजा का विधान है। इससे लोगों का रूप सुंदर होता है। इसलिए इसे रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन यम की पूजा की जाती है। विधि विधान के अनुसार दीपावली से एक दिन पूर्व पुराने दीपक में सरसों का तेल और पांच अन्न के दाने डालकर इसे घर के सामने जलाकर रखा जाता है। इसे यम दीपक भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार यम की पूजा करने से लोगों की अकाल मृत्यु नहीं होती है।

पुरोहितों के मुताबिक इस दिन काली देवी की भी पूजा की जाती है। यह पूजा नरक चतुर्दशी के दिन आधी रात में की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां काली की पूजा से जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा की जाती है, क्योंकि इसी दिन नरकासुर राक्षस का वध भगवान श्री कृष्ण द्वारा किया गया था।

भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली की भी पूजा इस दिन की जाती है, ताकि जीवन में आने वाले सभी संकट टल सकें। मान्यता के अनुसार यदि नरक चतुर्दशी की पूजा विधि-विधान से की जाए तो व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और उसे स्वर्ग प्राप्त होता है। इस दिन हनुमान जयंती भी मनायी जाती है। हनुमान जी की पूजा करने से भय और कष्टों का नाश होता है।

Tags: diwaliDiwali 2021Diwali celebrationdiwali newsDiwali SpecialGoddess Laxmilamp-lightinglaxmi pujannarak chaturdashinarak chaturdashi 2021processRitualstulsi
Previous Post

देश के इन इलाकों में आज से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Next Post

सजकर तैयार हुई अयोध्या, लोग बोले अवध में आए हैं राम

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

बालों को घना बनाने के लिए इन ब्यूटी टिप्स को करें ट्राई

30/05/2026
Kalonji
फैशन/शैली

गंजेपन का इलाज करेगी किचन में मौजूद ये चीज

30/05/2026
Apple Shake
खाना-खजाना

अपने दिन की शुरुआत करें हेल्दी ड्रिंक के साथ

30/05/2026
Peel-off Mask
फैशन/शैली

पील-ऑफ मास्क के इस्तेमाल के समय ना करें ये गलतियां

30/05/2026
fiber
फैशन/शैली

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड

30/05/2026
Next Post
Ayodhya

सजकर तैयार हुई अयोध्या, लोग बोले अवध में आए हैं राम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

परिवहन विभागः यूपी को कई बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी

05/09/2025
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

रास्ते को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

27/09/2021
cm dhami

सीएम धामी ने मुनस्यारी महोत्सव का किया शुभारंभ

05/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version