Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Today’s History : आज ही के दिन मशहूर शहनाई वादक उस्‍ताद बिस्मिल्‍लाह खान का निधन हुआ था

आज का इतिहास

आज ही के दिन मशहूर शहनाई वादक उस्‍ताद बिस्मिल्‍लाह खान का निधन हुआ था

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –

1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।

1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।

1790 – जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।

1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।

1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।

1915 – प्रथम विश्व युद्ध में इटली ने तुर्की के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।

1931 – पंडित विष्णु दिगंबर का निधन।

1938 – इटली में सार्वजनिक और माध्यमिक विद्यालयों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा।

1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान तथा ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।

1963 – बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।

1965 – रोमानिया में संविधान लागू हुआ।

1972 – भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून पारित हुआ।

1982 – स्विट्जरलैंड के किंग सोभूजा द्वितीय का निधन।

1983 – फिलीपीन्‍स में विपक्षी नेता बेनिग्‍नो अक्‍कीनो की हत्‍या।

1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस से 2000 की मौत।

1986– दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट का जमैका में जन्म।

1988 – भारत- नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।

1991 – लातविया ने सोवियत संघ (अब रूस) से आजाद हाने की घोषणा की।

1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सम्पर्क टूटा।

2006 – प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्‍ताद बिस्मिल्‍लाह खान का निधन।

2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।

2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

Exit mobile version