Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज का इतिहास : आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ था

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1664- ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच वासवार शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1678- हॉलैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौत पर हस्ताक्षर।

1759- कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।

1787- तुर्की ने रुस से स्वतंत्रता हासिल की।

1809- इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1822- सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।

1831- कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।

1860- प्रख्यात संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म।

1894- देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।

1916- भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म।

1926- इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1979- उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।

1980- भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन।

1995- प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन।

2000- श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2001- अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।

2004- संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।

2006- तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।

Exit mobile version