Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज का इतिहास : आज ही के दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था

आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।

1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1905 – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म।

1914 – न्यूजीलैंड के सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।

1916 – अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की, फिलीपींस को मिली स्वतंत्रता।

1932 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

1941 – रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1945 – ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

1953- सोवियत संघ (अब रूस) ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।

1976 – बंगाल के कवि एवं महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बंगलादेश के ढाका में निधन।

1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्स बर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

1998 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

2012- चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 21 लापता हो गए।

2014- फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबराे का निधन।

Exit mobile version