Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज का इतिहास : आज ही के दिन कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी

नई दिल्ली। आज ही के दिन यानि 26 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।

1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।

1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।

1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।

1874 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।

जरूरत के अनुसार न किया जाए ये काम, तो जिंदगी भर भुगतता है इंसान

1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।

1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।

1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।

1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।

1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।

1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।

1999- 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।

2005 – नासा के अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण किया।

2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।

2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।

2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।

2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।

2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।

Exit mobile version