Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Today’s History : आज ही के दिन महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फांसी दी गई थी

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है :

1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।

1832 – चीन ने लौह शुरीकेन का उत्पादन खत्म किया।

1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 – अमेरिका के हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गईं।

1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन की टेम्स नदी में हुई, जिसमें ऑक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।

1870 – श्रीमती एस्थर मॉरिस अमेरिका की प्रथम महिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण पास, वायोमिंग) बनी।

1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरू किया गया।

1904 – क्रिस वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और जॉर्ज रीड ने यह पद संभाला।

1908 – फैंटामामागोरी ने पहली पूरी तरह से एनिमेटेड फिल्म एमिली कोल बनायी।

1909 – महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को ब्रिटिश अधिकारी वायली की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

1941 – पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1947 – भारत की आजादी के बाद ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी का पहला दल स्वदेश रवाना।

1956 – जर्मनी ने कम्युनिस्ट पार्टी पर रोक लगायी।

1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को सफलतापूर्वक पार किया।

1982 – जर्मनी में पहली कॉम्पैक्ट डिस्क (सीडी) का उत्पादन शुरू किया गया।

1984 – पेरू सहरावी अरब लोकतांत्रिक गणराज्य बना।

1987 – हिटलर के क़रीबी रूडोल्‍फ हेस जेल में मृत पाए गए।

1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।

1993 – पहली बार, लोगों को लंदन के बकिंघम पैलेस के अंदर आने की अनुमति दी गयी।

1998 – नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई।

1999 – तुर्की में भूकंप से लगभग 17000 लोगों की मौत हुई।

2011 – लोकपाल आंदोलन: दिल्ली के जेपी पार्क में अनशन जारी रखने की लिखित अनुमति मिलने तक अन्ना हजारे ने रिहाई के बावजूद तिहाड़ जेल में ही रहकर अनशन जारी रखा।

Exit mobile version