Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Tokyo Olympic: सुमित नागल का खराब प्रदर्शन, रुस के मेदवेदेव ने दी शिकस्त

sumit nangal

sumit nangal

टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन भारत के लिहाज से अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। तीरंदाजी से लेकर निशानेबाजी तक, हर जगह भारत को निराशा हाथ लगी है।

भारत के सुमित नागल पुरुष एकल के दूसरे दौर में रूस ओलंपिक समिति (ROC) के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव के खिलाफ सीधे सेटों में हार गए। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक से वह बाहर हो गए, जिससे टेनिस में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

दुनिया के 160वें नंबर के खिलाड़ी नागल को दूसरे वरीय मेदवेदेव के खिलाफ एक घंटा और छह मिनट चले मुकाबले में 2-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। मेदवेदेव ने पहले सेट में दो, जबकि दूसरे सेट में तीन बार नागल की सर्विस तोड़ी।

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, इस मशहूर सिंगर की मां निधन

नागल पहले दौर में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-4, 6-7, 6-4 से हराकर ओलंपिक में 25 साल में पुरुष एकल स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी बने थे। जीशान अली ने सियोल ओलंपिक 1988 की टेनिस पुरुष एकल स्पर्धा में पराग्वे के विक्टो काबालेरो को हराया था। उसके बाद लिएंडर पेस ने ब्राजील के फर्नांडो मेलिजेनी को हराकर अटलांटा ओलंपिक 1996 में कांस्य पदक जीता था।

Exit mobile version