Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टोक्यो पैरालंपिक: भारतीय चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया ने जीता रजत

Tokyo Paralympics

Tokyo Paralympics

भारतीय एथलीट योगेश कथूनिया ने सोमवार को यहां पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

योगेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।

ब्राजील के बतिस्ता डोस सांतोस ने 45.59 मीटर दूरी के साथ स्वर्ण जबकि क्यूबा के लियानार्डो डियाज अलडाना (43.36 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, निशानेबाज अवनी लेखारा बनी पहली भारतीय गोल्डन गर्ल

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता योगेश का पहला, तीसरा और चौथा प्रयास विफल रहा जबकि दूसरे और पांचवें प्रयास में उन्होंने क्रमश: 42.84 और 43.55 मीटर चक्का फेंका था।

बता दें कि भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में सात पदक हासिल किए हैं,जिनमें एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

Exit mobile version