Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टोक्यो पैरालंपिक: भारत की झोली में तीसरा पदक, डिस्क थ्रो में विनोद ने जीता ब्रोन्ज

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के जवान 42 वर्षीय विनोद ने पुरुषों की F -51/52 डिस्कस थ्रो में एशियाई रिकॉर्ड के साथ पदक अपने नाम किया।

विनोद ने रविवार को फाइनल में पहले तीन प्रयास में 17.46 मीटर, 18.32 मीटर और 17.8 मीटर की दूरी तय की। लेकिन इसके बाद उन्होंने 19.12 मीटर, 19.9 मीटर और 19.81मीटर का थ्रो किया और कांस्य अपने नाम किया।

भारत को मिला एक और पदक, पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निषाद की ‘चांदी’

उनसे आगे क्रोएशिया के वेलीमीर संडोर (19.98 मीटर) और पोलैंड के प्योत्र कोसेविक्ज (20.02 मीटर) रहे।

विनोद ने सीमा सुरक्षा बल से जुड़ने के बाद ट्रेनिंग के दौरान अपने पैर गंवा दिए थे। इसके बाद वह दो दशक तक बेड पर ही रहे, इस दौरान उन्होंने अपने पेरेंट्स को भी खो दिया। गौरतलब है कि विनोद के पिता ने 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग में हिस्सा लिया था।

Exit mobile version