• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में बढ़ा Tomato Flu का प्रकोप, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

Writer D by Writer D
23/08/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Tomato Flu

Tomato Flu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में इस इस समय Tomato Flu के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों में इस बीमारी के ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी में वो तमाम गाइडलाइन बताई गई हैं जिसका पालन करना जरूरी है। सरकार ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी कर Tomato Flu के लक्षण और इसके इलाज को लेकर भी बताया है।

क्या है Tomato Flu?

Tomato Flu एक वायरल बीमारी है जिसमें शरीर पर टमाटर के आकार जैसे फफोले हो जाते हैं। इसके ज्यादातर लक्षण दूसरे वायरल इंफेक्शन जैसे ही रहते हैं। इसमें बुखार, रैशेज, जोड़ों में दर्द, थकावट, जोड़ों में सूजन, गले में खराश शामिल है। इस वायरल की शुरुआत हल्के बुखार से होती है, फिर बाद में गले में खराशे भी शुरू होती हैं। बुखार के दो से तीन दिन बाद शरीर पर लाल रंग के दाने दिखने लगते हैं जो बाद में फफोलों में बदल जाते हैं। ये ज्यादातर मुंह के अंदर, जीभ पर या मसूड़ों में देखने को मिलते हैं।

संक्रमित होने पर क्या किया जाए?

– पांच से सात दिनों के लिए खुद को आइसोलेट किया जाए, बीमारी ना फैले, इसका ध्यान रहे।

– अपने आसपास के इलाके को साफ और स्वच्छ रखें। वायरल से संक्रमित बच्चे दूसरे बच्चों के साथ ना खेलें, खिलौने शेयर ना करें।

– फफोलों को हाथ ना लगाएं, अगर ऐसा किया भी है तो तुरंत अपने हाथ धोएं

– संक्रमित बच्चों के कपड़े, बर्तन सब अलग कर दिए जाए

– पर्याप्त आराम मिलना जरूरी, तेज हीलिंग के लिए सोना असरदार

संक्रमित हैं, कैसे पता चलेगा?

– Respiratory Samples के जरिए आसानी से पता लगाया जा सकता है। बीमारी के 48 घंटे के अंदर ही श्वसन के नमूने दिए जा सकते हैं।

– Fecal (मल) Samples के जरिए भी इस वायरल का पता लगाया जा सकता है। लेकिन यहां भी सैंपल 48 घंटे के अंदर देना जरूरी है।

वैसे यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि अभी तक टोमैटो फ्लू की कोई अलग से दवाई नहीं है, जो दवाई वायरल होने पर दी जाती है, उसी का इस्तेमाल इसके खिलाफ भी किया जा रहा है। अभी तक जो भी मामले सामने आए हैं, उसमें ज्यादातर 10 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। ऐसे में सरकार सबसे ज्यादा बच्चों के लिए चिंतित है और उन्हीं को इस वायरल से सुरक्षित रखने पर जोर दे रही है।

कैसे फैलता है Tomato Flu?

ये भी जानकारी दी गई है कि टोमैटो फ्लू का विशेष कारण जानने के लिए वैज्ञानिक अभी भी रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी इसे वायरल संक्रमण का एक रूप माना जा रहा है। कुछ ने यह भी सुझाव दिया है कि यह डेंगू या चिकनगुनिया का दुष्प्रभाव हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसका सोर्स एक वायरस है लेकिन अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किस वायरस के कारण फैल रहा है या किस वायरस से संबंधित है?

देश में कितना फैला Tomato Flu?

इस समय केरल में टोमेटो फ्लू के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। जुलाई तक पांच साल से कम उम्र के 82 बच्चे इस वायरस की चपेट में आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु, कर्नाटक सरकार भी सतर्क हो गई है।

Tags: Tomato FluTomato Flu casesTomato Flu causesTomato Flu cureTomato Flu precautionsTomato Flu symptoms
Previous Post

पर्यावरण मंत्री की गर्दन पर ब्लेड से हमला, जानें कहां हुआ हमला

Next Post

दिल्ली में बरपा कोरोना का कहर, एक दिन में हुई इतनी मौतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Sheetla Ashtami
Main Slider

शीतला अष्टमी के दिन करें ये उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा!

09/03/2026
Sheetla Ashtami
Main Slider

शीतला अष्टमी के दिन करें ये चमत्कारी पाठ, जीवन के सभी दुख-परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

09/03/2026
money plant
Main Slider

धन आगमन में बाधा पैदा कर सकता है गलत मनी प्लांट, लगाने से पहले ऐसे करें पहचान

09/03/2026
Diabetes
Main Slider

इस बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है मुंह से दुर्गंध आना

09/03/2026
Hyderabad
Main Slider

गर्मी की छुट्टियों पर बनाए हैदराबाद के इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान

09/03/2026
Next Post
corona

दिल्ली में बरपा कोरोना का कहर, एक दिन में हुई इतनी मौतें

यह भी पढ़ें

arrested

मोटर साइकिल सवार चार बदमाशों समेत आठ गिरफ्तार

08/01/2022
Valentine's Day

वैलेंटाइन डे पर इन गिफ्ट से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

13/02/2026
Kailash Mansarovar

फिर शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें डेट्स

25/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version