आज से मिलेंगे सस्ते टमाटर, लखनऊ में इन जगहों पर होगी आधे दामों पर बिक्री

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ मर्यादित (NCCF) भारत सरकार के सहयोग से आम जनता को सस्ती दरों पर टमाटर (Tomato) उपलब्ध कराने के लिए शहर में मोबाइल वैन चलाएगा। इसमें 90 रुपये किलो प्रति व्यक्ति को टमाटर दिए जाएंगे।

एनसीसीएफ के क्षेत्रिय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि शहर के 11 स्थानों पर इन वैन को खड़ा किया जाएगा, जहां सस्ती कीमत पर टमाटर (Tomato) बेचे जाएंगे। बाजार में टमाटर 180 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। बल्क में माल खरीद कर आम जनता को सस्ती दरों में बेचा जाएगा।

इन स्थानों पर खड़ी होंगी वैन :

– सब्जी मंडी भूतनाथ मार्केट

– रहीमनगर चौराहा डंडइया मार्केट

-सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी गेट नंबर दो

-जवाहर भवन

-टेढ़ी पुलिया

-गोल मार्केट चौराहा

-चौक चौराहा

IAS अरविंद कुमार बने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, GSI में निभाई थी अहम भूमिका

-लोहिया अस्पताल के पास विभूतिखंड

– कैसरबाग स्थित घंटाघर

– पारा चौकी स्थित राजाजीपुरम

– अरविंदो पार्क मुंशी पुलिया के पास।

थोक में टमाटर (Tomato) की कैरेट तीन हजार पार

दुबग्गा सब्जी मंडी के अध्यक्ष लाला यादव ने बताया कि शुक्रवार को टमाटर की खपत बढ़ते ही तीन हजार से 3200 रुपये कैरेट बिक रही है। थोक में प्रति किलो की बात की जाए तो 120 में मिल रहा है। आने वाले दिनों में कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं फुटकर विक्रेता कमल ने बताया कि बाजार 180 रुपये किलो तक मिल रहा है, लेकिन जिन्होंने स्टोर कर रखा है, वे 140 से 160 तक भी बेच रहे हैं।

Exit mobile version