Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल लग रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन राशिवालों को होगा फायदा

chandra grahan

chandra grahan

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। खास बात ये है कि इसी दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि भी है। ये ग्रहण खंडग्रास यानी आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था और ये साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण है।

चंद्र ग्रहण का समय-

भारतीय समयानुसार 19 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू कर शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म होगा। भारत में ये ग्रहण समाप्ति के दौरान आंशिक तौर पर देखा जा सकेगा। आंशिक होने की वजह से इस ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। यानी पूजा-पाठ संबंधित किसी भी तरह की पाबंदियां मान्य नहीं होंगी।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण-

भारत में यह चंद्र ग्रहण उपछाया के रूप में दिखाई देगा। भारत में ये ग्रहण केवल अरुणाचल प्रदेश और देश के पूर्वी सीमांत क्षेत्रों में दिखाई देगा। इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। ज्योतिष के अनुसार ये चंद्र ग्रहण वृष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा।

इस वजह से गुरूवार को भगवान विष्णु को लगाते हैं गुड-चने का भोग

इन राशियों को रहना होगा सावधान-

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण वृष राशि में लग रहा है इसलिए इस राशि के जातकों को ग्रहणकाल के दौरान सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा सिंह राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के जातकों को भी इस ग्रहण के दौरान स्वास्थ को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा इन राशियों को कुछ आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है। इस ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के निवेश से बचने की जरूरत है वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।

इन राशियों को होगा फायदा-

यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छे फल लेकर भी आने वाला है।  इस ग्रहण का सबसे अच्छा प्रभाव तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर पड़ेगा। इन राशि के लोगों को उनके कार्यों में सफलता मिलेगी और करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होने की संभावना है।

Exit mobile version