Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टोनी के गानों को सर दर्द ना कहे तो क्या कहे… हर गाने के बोल कानो में..

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर टोनी कक्कड़ का गाना ट्रेंडिंग हो जाता हैं। इतना ही नहीं इनका लिरिक्स इतना माशाअल्लाह होता है कि सुनने वाले के होश उड़ जाते हैं। बता दे टोनी के गानों के बोल को देख बचपन के वो दिन याद आते हैं, जब एग्जाम में गाय पर निबंध लिखने को दिया जाता था। ठीक वैसा ही टोनी कक्कड़ के गानों के लिरिक्स का हाल है, जिन्हें ध्यान से सुन लगता है किसी नौसिखिए या बच्चे ने लिरिक्स लिखे हैं। उनके गाने वैसे तो  सिर से धुआं निकालने के लिए काफी है। टोनी के गाने सुन सिरदर्द होना तय ही है। आपको ये सोच सोचकर म्यूजिक इंडस्ट्री पर तरस आएगा कि आज वे किस हाशिए पर खड़ी है। गानों के नाम पर क्या क्या परोसा जा रहा है ये देख आपका दिल बार बार रोएगा।

इसमें दोहराय नहीं है कि टोनी कक्कड़ के गाने यूथ पर फोकस्ड होते हैं। वो म्यूजिक हो सकता है लेकिन संगीत कहीं से भी नहीं। लेकिन एंटरटेनमेंट के नाम पर कुछ भी और कैसा भी परोस देना ये कहां तक जायज है टोनी जी? टोनी को सोशल मीडिया पर जितनी तारीफ मिलती है उतनी ही ट्रोलिंग भी। इस पर एक दफा सिंगर ने रिएक्ट भी किया था। ट्वीट कर टोनी कक्कड़ ने हेटर्स को जवाब देते हुए लिखा था- मैं हिट गाने बनाता हूं। वे मीम बनाते हैं। वे मीम बनाते हैं क्योंकि मैं हिट गाने बनाता हूं। फ्लॉप सॉन्गस के मीम नहीं बनते।

आलिया भट्ट ने पूरी की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग

बता दे टोनी कक्कड़ का ये ट्वीट काफी ट्रेंड में रहा था। अब देखा जाए तो गलती उनकी भी नहीं है कि वे खुद को हिट मशीन मानते हैं। ये बस वही बात है जैसे रजनीकांत, सलमान खान की फिल्म चाहे कैसी भी हो उनके फैंस के लिए वो फिल्म रिकॉर्ड ब्रेकर है। टोनी के हर गानों पर मिलियंस में व्यूज आते हैं। स्टारडम और उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से नए और पुराने एक्टर्स उनके गानों में कास्ट होना चाहते हैं। क्योंकि गाना या बोल चाहे कैसे भी हो, टोनी कक्कड़ का नाम आगे लगते ही वो हिट माना जाता है। व्यूज की बरसात हो जाती है।  अब इसे देश का दुर्भाग्य नहीं कहेंगे तो क्या ही कहेंगे?

 

Exit mobile version