• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है योगी सरकार

Writer D by Writer D
14/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
MahaKumbh 2025

Maha kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। वर्ष 2019 में योगी सरकार के प्रयास से संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित दिव्य , भव्य और स्वच्छ कुंभ के सफल आयोजन को को पूरी दुनिया ने सराहा। यूनेस्को द्वारा इसे ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। आयोजन की भव्य सफलता के बाद अब कुंभ नगरी प्रयागराज 2025 महाकुंभ (Mahakumbh) का इंतजार कर रही है।

जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे इस महाकुंभ (Mahakumbh) में 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं व पर्यटकों के यहां पहुंचने का प्रशासन का अनुमान है। इन पर्यटकों को कुंभ मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर सम्पूर्ण जानकारी देने के उपलब्ध पर्यटन विभाग की तरफ से पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

कुम्भ क्षेत्र के बाहर होगी 10 अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्रों की होगी स्थापना

महाकुंभ (Mahakumbh) में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को शहर और कुंभ क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी जानकारी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। पर्यटन विभाग की तरफ से कुंभ मेला क्षेत्र के बाहर 10 अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्रों की स्थापना की जा रही है । प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह बताती हैं कि शहर के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अस्थाई बस स्टेशन में इनकी स्थापना की जा रही है। स्थापना हेतु एजेंसी का चयन करने के लिए ई निविदा पर्यटन निदेशालय द्वारा प्रक्रियाधीन है।

पर्यटन सूचना केंद्रों में मिलेंगी ये सुविधाएं

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से स्थापित जा रहे इन पर्यटन सूचना केंद्रों में प्रयागराज के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी की पुस्तिका हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। डिजिटल फॉर्मेट में भी इसे उपलब्ध कराया जायेगा। सूचना केंद्र में एक गाइड बुक भी होगी ।

‘आत्मरक्षा’ प्रशिक्षण दिलाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

पर्यटकों को टूरिज्म की जानकारी देने के लिए यहां पर एक प्रशिक्षित गाइड की सूची भी उपलब्ध रहेगी। पर्यटकों के ठहरने की जानकारी देने के लिए यहां पर रजिस्टर्ड पेइंग गेस्ट हाउस की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। मेरा क्षेत्र की टेंट सिटीज और टेंट कॉलोनी का ब्यौरा भी इन सूचना केंद्रों में रहेगा। पर्यटकों के लिए प्रशिक्षित गाइड की सूची भी इसमें रखी जाएगी।

कुंभ मेला क्षेत्र के अंदर स्थापित होंगे 30 पर्यटन सूचना केंद्र

पर्यटक अगर किसी कारणवश या रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन के पर्यटक सूचना केंद्रों से आवश्यक जानकारी नहीं ले पाते हैं तो कुंभ मेला क्षेत्र में भी उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्र बनाए जाएंगे।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी का कहना है कि कुंभ मेला क्षेत्र में जो 30 थीमेटिक गेट बनाए जा रहे हैं उन्हीं के हर पिलर के पास एक एक अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्र भी बनाया जाएगा। इसमें पर्यटकों को कुंभ मेला क्षेत्र और प्रयागराज के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया जायेगा । थीमेटिक गेट का मेंटीनेंस की जिम्मेदारी भी इसी कर्मचारी को दी जाएगी।

Tags: MahakumbhMahakumbh 2025Prayagraj News
Previous Post

‘आत्मरक्षा’ प्रशिक्षण दिलाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

Next Post

दीपोत्सव में झारखंड से दीप जलाने पहुंचेंगे 150 आदिवासी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
Next Post
Deepotsav

दीपोत्सव में झारखंड से दीप जलाने पहुंचेंगे 150 आदिवासी

यह भी पढ़ें

पति की हत्या के बाद पत्नी ने खुद को भी मारा चाकू, FB पर लिखी वारदात

04/01/2021
arrested

दो किग्रा गांजा और साढ़े तीन किग्रा चरस के साथ दो तस्कर पकड़े

12/09/2022
Lalu Prasad

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत

07/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version