Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुजरात तट पर पहुंचा ‘ताउते’, 175 किमी की रफ्तार से चल रही हवा

tauktae

tauktae

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात के तट पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है।

अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली।

‘ताउते’ का असर, मुंबई में तेज हवाओं से उखड़े पेड़, भारी बारिश की चेतावनी जारी

गुजरात के तट पर ताउते तूफान पहुंच चुका है। इसके साथ ही अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार यहां इस समय करीब 175 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। एहतियाती तौर पर अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात तट के पास पहुंच गया है। विभाग ने बताया कि यहां लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो अगले दो घंटे तक जारी रहेगी। स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

Exit mobile version