Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत

Tractor-trolley fell

Tractor-trolley fell

आगरा। उत्तर प्रदेश के एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव बादशाह के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट (Tractor-trolley fell) गई। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे। ट्रॉली में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।

रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा मार्ग पर बाबसा मोड़ से पहले श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आने के कारण पलट गई। हादसे में सृष्टि (12 वर्ष) पुत्री पुष्पेंद्र और निशा (15 वर्ष) पुत्री मानक चंद की मौत हो गई। दोनों कासगंज जनपद के थाना पटियाली के गांव मुड़िया की रहने वाली थीं।

ये श्रद्धालु हुए घायल

आरती (15 वर्ष) पुत्री लल्लूराम

पुष्पेंद्र (40 वर्ष) पुत्र बेचेलाल राजकुमार

संजू देवी (28) पत्नी पुष्पेंद्र

मलखान (35) पुत्र ताराचंद

शिवपाल (50) पुत्र बाबूराम

उर्मिला (40) देवी पत्नी नन्हे सिंह

राम शांति (55) पत्नी बेचेलाल

बांकेलाल (60) पुत्र मातादीन

लक्ष्मी (15) पुत्री राजकुमार

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार रोडवेज बस, 12 यात्री घायल

घायलों में आरती का हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा रेफर किया गया है। बाकी घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग 16 अगस्त को मथुरा गए थे। शनिवार रात करीब 11:00 से 12:00 के बीच बलदेव से अपने गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा को रवाना हुए थे।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक शिवम पुत्र राजकुमार को नींद आ जाने के कारण बादशाह मोड़ से करीब 400 मीटर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट (Tractor-trolley fell) गई। जिसके कारण यह हादसा हो गया। खाई में पानी भरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां सृष्टि और निशा को मृत घोषित कर दिया गया।

Exit mobile version