• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, चार की मौत, 19 घायल

Writer D by Writer D
10/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के टेटम गांव पास एक बड़ी सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई एवं 19 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं इन घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह सभी लोग विश्वास आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के टेटम गांव के करीब 30 ग्रामीण एक ट्रैक्टर में सवार होकर कटेकल्याण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित होकर यह ट्रैक्टर एक डबरी ( छोटे आकार की तालाब) में जा कर पलट गई। इस घटना में मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के नीचे तक ग्रामीणों को निकालकर कटेकल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिक गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की वजह से एक बड़ा हादसा हुआ।

ATM कैश वैन के गार्ड की हत्या करने वाले दोनों बदमाश एंकाउंटर में ढेर

सभी ग्रामीण विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटेकल्याण की ओर जा रहे थे इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। इस सड़क हादसे में मरने वाले 4 ग्रामीणों में एक नाबालिग भी शामिल है। मृतकों की पहचान कोसा (35 वर्ष), दसई कवासी (16 वर्ष), दिनेश मरकाम (9 वर्ष) और फूके कवासी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

घायलों के नाम

घायलों में बुधरी मड़काम (40 वर्ष), वीना मड़काम (13 वर्ष), गीता मड़काम (12 वर्ष), सुजाता मड़काम (13 वर्ष), कोसी मंडावी (14 वर्ष), लिंगे मरकाम (24 वर्ष), जोगी मरकाम (26 वर्ष), सूरजीत मरकाम (3 वर्ष), बुधराम सोढ़ी (35 वर्ष), पाली सोढ़ी (7 वर्ष), कोसा माड़वी (58 वर्ष), लाली माड़वी (15 वर्ष), शिबू मरकाम (14 वर्ष), जोगा मरकाम (12 वर्ष), अमृत मरकाम (13 वर्ष), रेनू मरकाम (13 वर्ष), आयते मरकाम (14 वर्ष), मासे मारकाम (24 वर्ष) और भीमा कवासी (26 वर्ष) शामिल है।

Tags: accident newsChattisgarh NewsNational newsTractor-trolley Accident
Previous Post

39 जातियों को OBC में शामिल करेगी योगी सरकार, शुरू हुआ सर्वे

Next Post

हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 25 लाख नकद के साथ दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे जापान, टोक्यो के असाकुसा मंदिर में की पूजा

22/08/2025
CM Dhami met Nitin Gadkari
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

22/08/2025
Savin Bansal
राजनीति

सीएम की सकारात्मक ऊर्जा से डीएम का प्रोजेक्ट उत्कर्ष हिट

22/08/2025
Abhinav Shah
Main Slider

मुख्य विकास अधिकारी ने सरकारी आधुनिक टीकाकरण केंद्र में कराया अपने बेटे का टीकाकरण

22/08/2025
CM Yogi reviewed the Urban Development Department
Main Slider

बेहतरीन नगरीय अवस्थापना का मानक बनेंगी जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएँ: मुख्यमंत्री

22/08/2025
Next Post
arrested

हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 25 लाख नकद के साथ दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

गर्भवती महिलाओं

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को हो सकती है ये परेशानी

30/07/2020
Walnut Scrub

दिवाली पर फेस पर आएगा नेचुरल निखार, करें इसका इस्तेमाल

31/10/2024
AK Sharma

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित जिलों के बाढ़ राहत एवं प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की

13/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version