Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोलंबिया और भारत के बीच बढ़ेगा व्यापार – नायडू

नयी दिल्ली। कोलंबिया की उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री अपने बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। मार्ता लूसिया रामिरेज आज द्विपक्षीय चर्चा करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात की है।

वहीं, उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने कोलंबिया को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने का आमंत्रण देते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, रसायन, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में व्यापार बढ़ने की संभावनाएं हैं।

श्री नायडू से शुक्रवार उप राष्ट्रपति निवास पर कोलंबिया की विदेश मंत्री मार्था लूसिया रामिरेज ने भेंट की और कई द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

सीएम योगी ने चयनित नायब तहसीलदारों को बांटे नियुक्ति पत्र

उपराष्ट्रपति ने कहा कि, कोलंबिया के साथ भारत अपने घनिष्ठ संबंधों का आदर करता है। उन्होंने कहा कि, दोनों देशों के संबंधों में प्रगाढ़ता आई है। सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, रसायन, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में व्यापार की संभावनाएं बढ़ाने को कहा।

उप राष्ट्रपति ने कोलंबिया को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने का आमंत्रण दिया। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जलवायु परिवर्तन निपटने की भारत की पहल है। सुश्री मार्था ने श्री नायडू को कोलंबिया आने का आमंत्रण दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक कठिनाइयों के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।

Exit mobile version