• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल पंप पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
11/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदपुर तहसील स्थित केसरपुर में एक पेट्रोल पंप पर बीती देर रात लखनऊ के निवासी कारोबारी अरविंद द्विवेदी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई।  पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान लखनऊ में वसंतपुंज स्थित जॉगर्स पार्क  निवासी कारोबारी अरविंद द्विवेदी के रूप में की गयी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन जयवीर यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ एक और आरोपी बॉबी को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजनों ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को मध्यरात्रि के बाद द्विवेदी मुरादाबाद से लखनऊ अपने घर लौट रहे थे। साथ ही दूसरी कार में उनके मित्र रिटायर्ड पीसीएस अफसर विपिन श्रीवास्तव सवार थे। बरेली लखनऊ राजमार्ग पर स्थित केसरपुर पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने के लिए वह रुके, मगर सेल्समैन ने तेल डालने से मना कर दिया। बताया जाता है कि इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। द्विवेदी ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों से शिकायत पुस्तिका मांगी तो विवाद बढ़ गया तभी पेट्रोल पंप के सेल्समैन जयवीर ने वहां मौजूद गार्ड से लाइसेंसी बंदूक छीनकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी।

विपिन व अन्य लोग उन्हें लेकर फरीदपुर सीएचसी भागे लेकिन वहां पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही रात में ही एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने मौके पर पहुंचे कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को तत्काल इस घटना की जानकारी दी।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने रात में ही जयवीर और उसके एक अन्य सेल्समैन बॉबी को हिरासत में लिया है। पेट्रोल पंप का गार्ड फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज होने पर ही आगे कार्रवाई होगी।

Tags: bareielly newscrime news
Previous Post

कार और बाइक की भिडंत में महिला की मौत

Next Post

ट्रैक्टर चालकों से वसूली के आरेाप में दो दरोगा सहित 04 पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
Dismissed

ट्रैक्टर चालकों से वसूली के आरेाप में दो दरोगा सहित 04 पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें

Cheesy Maggi Sandwiches

बच्चों के लिए बनाये मैगी ये बनी ये मजेदार डिश

25/10/2025
कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

छह दिन में करीब साढ़े 10 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

22/01/2021
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 को जीरो फायर इंसिडेंट जोन बनाने के लिए योगी सरकार की व्यापक तैयारी

15/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version