Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धनतेरस पर खरीदें ये सामान, धन संपदा में होती रहेगी वृद्धि

Dhanteras

Dhanteras

Dhanteras पर खरीदारी करने की परंपरा और मान्यता दोनों हैं। सदियों से ये रीत चली आ रही है की दिवाली का आरंभ धनतेरस की शॉपिंग से होता है। देवी लक्ष्मी की तरह ही भगवान धन्वंतरि भी सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। धनवंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था इसलिए इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोने और चांदी के बर्तन, सिक्के और आभूषण खरीदने की परम्परा रही है। सोना सौंदर्य में वृद्धि तो करता ही है, मुश्किल घड़ी में संचित धन के रूप में भी काम आता है। कुछ लोग शगुन के रूप में सोने या चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। लोग इस दिन ही दीवाली की रात पूजा करने के लिए लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्ति भी खरीदते हैं।

लोक मान्यता के अनुसार इस अवसर (Dhanteras) पर धनिया के बीज खरीद कर भी लोग घर में रखते हैं। ऐसी जनश्रुति है कि इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखना भी परिवार की धन संपदा में वृद्धि करता है। दीवाली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों या खेतों में बोते हैं। ये बीज उन्नति व धन वृद्धि के प्रतीक होते हैं। बदलते दौर के साथ लोगों की पसंद और जरूरत भी बदली है। कुछ लोग धनतेरस (Dhanteras) के दिन विलासिता से भरपूर वस्तुएं खरीदते हैं तो कुछ जरूरत की वस्तुएं खरीद कर धनतेरस का पर्व मनाते हैं।

वैश्वीकरण के इस दौर में भी लोग अपनी परम्परा को नहीं भूले हैं और अपने सामर्थ्य के अनुसार यह पर्व मनाते हैं। धनतेरस के दिन वाहन खरीदने का फैशन सा बन गया है। लोग इस दिन गाड़ी खरीदना शुभ मानते हैं। कुछ लोग मोबाइल, कम्प्यूटर और बिजली के उपकरण इत्यादि भी धनतेरस पर ही खरीदते हैं। धनतेरस पर हीरा और चांदी खरीदना शुभ होगा। सोना लेने की इच्छा है तो बिस्कुट अथवा बॉड खरीदें।

शीशे का संबंध भी राहु से है, इसकी खरीदारी से बचें। अगर शीशा खरीदें तो ध्यान रखें वह पारदर्शी अथवा धुधंला नहीं होना चाहिए।

कांच का सामान बिल्कुल न खरीदें।

एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें। यह ऐसा धातु है जिस पर राहु का आधिपत्य होता है लगभग सभी शुभ ग्रह इससे प्रभावित होते हैं। इसी कारण अलुमिनियम का प्रयोग पूजा- पाठ और ज्योतिष की दृष्टि से नहीं किया जाता। एलुमिनियम का प्रयोग वास्तु शास्त्र, स्वास्थ्य और ज्योतिष की दृष्टि से अत्यधिक हानिकारक माना जाता है।

नुकीला सामान जैसे चाकू, कैंची, छूरी और लोहे के बर्तन भी न खरीदें।

Exit mobile version