• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धार्मिक आयोजनों से सड़क यातायात बाधित न हो : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को यहां उच्चस्तरीय बैठक कर प्रदेश में कोविड व्यवस्था के साथ विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री (Yogi)  ने कहा कि पावन ‘बड़ा मंगल’ के दृष्टिगत स्वच्छता, पेयजल आदि की आवश्यक व्यवस्था कराई जाए। लोगों की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धार्मिक आयोजनों से सड़क यातायात बाधित न हो। धार्मिक कार्य निर्धारित स्थलों पर ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही अंतिम चरण में है। इसे जून अंत तक पूर्ण करा लिया जाए। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही में तेजी की अपेक्षा है।

मुख्यमंत्री (Yogi)  ने कहा कि आकांक्षात्मक जिलों में उत्तर प्रदेश के सभी आठ जिलों ने विकास के विविध मानकों पर सराहनीय कार्य किया है। नीति आयोग ने भी विभिन्न जनपदों के प्रयासों को सराहा है। प्रदेश के सभी आकांक्षात्मक जिलों की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। इसी प्रकार, 100 आकांक्षात्मक विकास खंडों की कार्यवाही की जानी चाहिए।

यूपी के 25 जिलों में आपदा मित्र और आपदा सखी योजना का विस्तार करेगी योगी सरकार

योगी ( Yogi) ने कहा कि प्रदेश सरकार की भावी कार्ययोजना के सम्बंध में विगत दिनों मंत्रिपरिषद के समक्ष सेक्टरवार प्रस्तुतिकरण हो चुका है। सभी 10 सेक्टरों के लिए 10 वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त कर कार्ययोजना के क्रियान्वयन व प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय के साथ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 18 मई को इस कार्ययोजना के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद होगा। इसके उपरांत सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ होगा।

रेडीमेड गारमेंट के हब बनेंगे ये शहर, योगी सरकार ने तैयार किया प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री (Yogi) ने कहा कि बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार बच्चों को शुरुआत से ही दिया जाना चाहिए। यातायात नियमों के संबंध में प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जाए। अभिभावकों के साथ भी विद्यालयों में बैठक हो। स्कूली बच्चों को जागरूकता विषयक प्रभात फेरी निकालनी चाहिए। लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने के लिए जागरूक किया जाए।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

BSNL का रिचार्ज धमाका, कम कीमत में डेटा के साथ दे रहा है बंपर बेनिफिट्स

Next Post

बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
nitin naveen
Main Slider

नितिन नवीन के यू-टर्न से राजनीति गरम, इस्तीफा टालने पर उठे सवाल

29/03/2026
Next Post
yogi

बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

tennis

घुटने से परेशान बोपन्ना अब एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर ध्यान देंगे

09/01/2021

सामने आई कैटरीना और विक्की की शादी की डेट, ये एक्टर भी शामिल

28/10/2021
Lord Vishnu

गुरुवार को करें ये उपाय, मिलेगी तरक्की

01/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version