Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

क्रेन टूटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो अन्य लोग घायल

road accident

road accident

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराज बाड़ा पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक क्रेन टूटने से 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

इसके बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

महाराज बाड़ा पर ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन की मदद से ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा था। उस वक्त क्रेन की हाइड्रॉलिक मशीन का प्लेटफॉर्म करीब 60 फीट ऊंचाई पर था। अचानक ये प्लेटफॉर्म टूट गया और निगमकर्मी गिर गए। तीन कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्वालियर की ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगा लहराने की परंपरा है। इसी परंपरा के मद्देनजर क्रेन से झंडा लगाया जा रहा था।

तालिबान ने दी चेतावनी: भारत ने अफगानिस्तान में सेना भेजी तो अच्छा नहीं होगा

हादसे को लेकर नगर निगम कर्मचारी नेता जयराम चौहान ने कहा कि इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। इस काम के लिए प्रशासनिक सोच और टेक्नीकल एडवाइजरी जरूरी थी। इतनी विशाल मशीनों पर ट्रेंड स्टाफ को चढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन, यहां अनट्रेंड कर्मचारी चढ़ाए गए।

जिम्मेदार अधिकारियों ने सोचा भी नहीं कि बड़ी घटना हो सकती है। हुआ वही जिसका डर था। हादसा हुआ और तीन कर्मचारी काल का ग्रास बन गए। हमारी मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।

Exit mobile version