Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आसमान से खेत में आ गिरा ट्रेनिंग विमान, कानपुर में दो ट्रेनी पायलटों की मौत

Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed.

Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed.

कानपुर: कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित (Aircraft Crashes) होकर खेत में जा गिरा। विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई।

हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। विमान के तेज आवाज के साथ खेत में गिरते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

रेस्क्यू के बाद अस्पताल भेजा गया पायलट

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला गया। इनमें से एक पायलट गंभीर रूप से घायल था, जिसे तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरे पायलट की भी हादसे में मौत हो चुकी थी।

कैसे हुआ हादसा? जांच में जुटी पुलिस

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version