Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Transfer

Transfer

हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के 21 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों तथा 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादले (Transfer) कर दिए हैं। यह आदेश बुधवार आधी रात के बाद जारी किया गया। तबादला आदेशों में कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधियारियों के ये ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आईएएस गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया, साथ ही अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले उन्हें फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

आईएएस सत्येंद्र दुहन को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का डॉयरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास अतिरिक्त सचिव का पद भी रहेगा। आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा के डॉयरेक्टर और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया है। वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-वन और होम-टू) की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।

आईएएस अंजलि श्रोत्रिया को फरीदाबाद में अतिरिक्त जिला उपायुक्त नियुक्त किया गया। वहीं अंकित कुमार चौकसे को पानीपत में एडीसी बनाया गया है। उत्सव आनंद को हिसार में एडीसी की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. राहुल रैया को करनाल में एडीसी लगाया गया। इसके अलावा नूंह, झज्जर, महेंद्रगढ़, सिरसा और अंबाला जैसे जिलों में एसडीएम व एडीसी स्तर पर बड़े बदलाव किए गए। कई अधिकारियों को खाली पदों और नए बनाए गए पदों पर तैनाती दी गई है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार एचसीएस अजय चोपड़ा को सोनीपत में एडीसी और जिला परिषद सीईओ बनाया गया है। वहीं परमजीत चहल को फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर लगाया गया है। वहीं संजय कुमार को कैथल में एसडीओ (सिविल) बनाया गया है। प्रदीप अहलावत को चरखी दादरी में जिला परिषद सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।

Exit mobile version